भगवानपुर: भगवानपुर तहसील में दलित समाज के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले पीआरडी जवान के खिलाफ दिया गया ज्ञापन
रुड़की की भगवानपुर तहसील में आज भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता को एक ज्ञापन दिया है। कुछ दिन पहले अकबरपुर कालसो गांव में नाला विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए थे। जहां पर एक पीआरडी जवान ने दलित समाज के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। जिसके बाद आज नायब तहसीलदार को ज्ञापन देकर पीआरडी जवान पर कार्यवाही करने की मांग की गई है।