भगवानपुर: लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 4 लोगों को भगवानपुर रोड पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
पिरान कलियर थाना क्षेत्र में भगवानपुर रोड पर जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा था। जिसके चलते दोनों पक्ष आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया था। लेकिन वह नहीं माने। जिसके बाद पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चारों पर शांति व्यवस्था भंग करने पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।