भगवानपुर: भगवानपुर क्षेत्र में अलग-अलग जगह हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनी के निर्माण कार्यों को कराया बंद
रुड़की की भगवानपुर तहसील में अलग-अलग जगह पर हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के द्वारा अवैध रूप से बनाई जा रही कॉलोनियों पर कार्यवाही करते हुए निर्माण कार्य को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही जेसीबी मशीन लगाकर कॉलोनियों को ध्वस्त करा दिया गया है। शिकायत मिलने के बाद हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के द्वारा यह कार्यवाही की गई है।