दादरी: छिजारसी गोल चक्कर के समीप पुलिस ने दो अंतरराज्यीय वाहन चोर भाइयों को गिरफ्तार किया, चोरी की स्कूटी बरामद
नोएडा के सेक्टर 63 थाना पुलिस ने शुक्रवार को दो अंतरराज्यीय वाहन चोर भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से चोरी की स्कूटी व दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से सुनील व सुशील के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि दोनों सगे भाई शातिर किस्म के चोर हैं जो जनपद से वाहनों को चुराकर बाहर के राज्यों में बेच रहे थे।