दादरी: सेंचुरी अपार्टमेंट में दबंग पति-पत्नी के खिलाफ सुरक्षा कर्मियों ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल, मदद की लगाई गुहार
नोएडा के सेक्टर-100 में स्थित सेंचरी अपार्टमेंट्स में शुक्रवार को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब सोसाइटी में रहने वाले दबंग पति-पत्नी के विरोध में सुरक्षा कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने वरिष्ठ अधिकारियों से मदद की गुहार लगाते हुए बताया है कि सोसाइटी में रहने वाले पति-पत्नी द्वारा आए दिन उनके साथ मारपीट की जाती है।