दादरी: कनावानी अंडरपास के समीप चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, ₹15000 का इनामी बदमाश हुआ घायल
नोएडा में स्थित कनावानी अंडरपास के समीप शुक्रवार रात को चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली से ₹15000 का इनामी शातिर बदमाश घायल हो गया है । पुलिस को मौके से चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा बरामद हुआ है । घायल बदमाश की पहचान मूल रूप से ऋतिक के रूप में हुई है। दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया गया है।