दादरी: जिला अस्पताल की पार्किंग से खड़ी बाइक चुरा कर चोर मौके से फरार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
नोएडा के सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल की पार्किंग से बाइक को चुराकर चोर मौके से आसानी से फरार हो गया। वहीं चोरी की वारदात पार्किंग में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने का गंभीर आरोप लगाते हुए अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया है कि घटना को तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।