दादरी: ग्रेटर नोएडा स्थित डिग्री कॉलेज में आपसी विवाद के चलते दो छात्राओं के बीच जमकर मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
ग्रेटर नोएडा में स्थित निजी कॉलेज में आपसी विवाद में दो छात्राओं के बीच मारपीट होने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं छात्राओं के बीच हुई मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। डीसीपी ने बताया है कि जल्द ही छात्राओं को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।