दादरी: गढ़ी गोल चक्कर से पुलिस ने लंबे समय से वांछित ₹20,000 के इनामी शातिर चोर को किया गिरफ्तार, अवैध चाकू भी बरामद
नोएडा के फेस-3 थाना पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में लंबे समय से वांछित चल रहे ₹20000 के इनामी शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक अवैध चाकू भी बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से रिजवान के रूप में हुई है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा जा रहा है।