सहार: सहार के चपरी टोला में आंखों के सामने जिंदा जल गए मवेशी, गरीब परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, दो की हुई मौत
Sahar, Bhojpur | Aug 23, 2026 सहार प्रखंड के चतुरी पंचायत अंतर्गत चपरी टोला गांव में शुक्रवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक गरीब परिवार की गौशाला में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और गौशाला को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में गौशाला में बंधे दो मवेशी, एक गाय और एक बछड़ा, आग की चपेट में आने से झुलसकर मर गए। अचानक आग लगने से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की