चौसा: घाटों पर छठ की तैयारी पूरी, शांतिपूर्ण छठ मनाने की डीएम की अपील
Chausa, Buxar | Nov 15, 2026 छठ महापर्व 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं से छठ पर्व को शांतिपूर्ण मानने को लेकर डीएम ने अपील की है। इसके साथ ही डीएम ने बताया कि सभी घाटों पर शांतिपूर्ण छठ व्रत को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए जिले भर में 334 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 12 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात है।