सोरांव: मऊआइमा इलाके में एक महिला ने घर में घुसकर अश्लील हरकत का आरोप लगाते हुए की शिकायत
मऊआइमा इलाके के में एक महिला के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत करने और विरोध करने पर पति-पत्नी की पिटाई का मामला सामने आया है। उसका पति रोजी-रोटी के सिलसिले में काम पर चला जाता है। पीड़िता के अनुसार पड़ोस में रहने वाला रिश्ते का देवर घर में घुस आता है और उसके साथ अशोभनीय हरकतें करता है।जिसको लेकर पीड़िता ने नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।