पीरो: छठ पूजा की तैयारियां तेज, प्रखंड के कई छठ घाट का अधिकारियों ने लिया जायजा
Piro, Bhojpur | Nov 4, 2026 चरपोखरी प्रखंड में छठ पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रखंड के चरपोखरी, नगरी, मलौर और मकुंदपुर समेत कई गांवों में करीब 50 छठ घाटों का अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। इसी कड़ी में चरपोखरी बीडीओ कुमार विमलादित्य और थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने चरपोखरी छठ घाट का जायजा लिया।