#बालाघाट
मानसिक स्वास्थ्य एवं अक्षय ऊर्जा विषय पर कार्यक्रम आयोजित
शासकीय महाविद्यालय लालबर्रा में 25 अगस्त 2026 को स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य एवं अक्षय ऊर्जा विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार भिमटे के निर्देशन में संपन्न हुआ।
डॉ. देवराज चैरे ने अक्षय ऊर्जा के प्रमुख स्रोतों एवं उसके महत्व की जानकारी दी। श्रीमती अनिभा शरणागत ने विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए कार्ययोजना बनाकर निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार भिमटे ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ मानसिक स्थिति व्यक्ति को जीवन के सामान्य तनावों से निपटने, अपनी क्षमताओं को पहचानने और समाज में सकारात्मक योगदान देने योग्य बनाती है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. कामाक्षा बिसेन ने किया। स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी श्री नरेश सौलखे ने मानसिक तनाव से मुक्त रहने के उपाय बताए एवं आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।
#Education #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #schooledump #healthminmp
18 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 25, 2026