प्रतापगढ़: नगर कोतवाली में श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था संबंधी गोष्ठी का आयोजन किया गया
नगर कोतवाली में शुक्रवार शाम 4.30 बजे श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था संबंधी गोष्ठी का आयोजन किया।इस गोष्ठी में व्यापारी बंधुओं, स्थानीय दुकानदारों, टूर एंड ट्रैवेल्स संचालकों और ट्रांसपोर्ट यूनियन अध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। गोष्ठी में वाहन चालकों को निर्धारित रूट, डायवर्जन व्यवस्था आदि को लेकर निर्देश दिया गया।