पेटलावद: पेटलावद में दिनदहाड़े युवक से बदमाशों ने की लूट, पुलिस कर रही जाँच
सोमवार दोपहर 4 बजे पेटलावद शहर में दिनदहाड़े एक युवक से बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। दरअसल पेटलावद में मोहित मेघसिंह पचाया के साथ अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देते हुए पुराना बस स्टैंड के समीप युवक के हाथ से चांदी का कड़ा एवं मोबाइल सहित नगदी रुपए लूट लिए और बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी पेटलावद पुलिस थाना पर दी गई है