लालगंज: प्राथमिक विद्यालय पटेहरा में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण प्रस्तावित स्थल पर करने का निर्देश: एसडीएम
हलिया के प्रा0 वि0 पटेहरा में शासन द्वारा स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण परिसर में करवाये जाने का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी लालगंज सोमवार दोपहर बाद करीब 12:30 बजे प्रा0 वि0 पर पहुंचकर चयनित स्थल का निरीक्षण कर विरोध कर रहे ग्रामीणों से बातचीत कर चयनित स्थल पर निर्माण कराने का निर्देश दिया।