मिशन बेंचमार्क के तहत प्राथमिक विद्यालय मांगरूल को मिले 5 सेट फर्नीचर
________________
हाई स्कूल मांगरूल खुर्द ने सहयोग की पहल कर बढ़ाया विद्यार्थियों का सुविधा स्तर
________________
विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए आपसी सहभागिता जरूरी : डॉ. कविता आर्य
________________
खरगोन 16 सितंबर 2026। मिशन बेंचमार्क के तहत कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद के मार्गदर्शन एवं सहायक आयुक्त डॉ. कविता आर्य के निर्देशन में हाई स्कूल मांगरूल खुर्द द्वारा प्राथमिक विद्यालय मांगरूल को 5 सेट फर्नीचर प्रदान किए गए। इस पहल से प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी तथा विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण भी सुदृढ़ होगा।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त डॉ. कविता आर्य ने कहा कि विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी स्कूल आगे आएं। उन्होंने अन्य विद्यालयों से भी इसी प्रकार जरूरतमंद स्कूलों को फर्नीचर एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की पहल करने का आह्वान किया।
डॉ. आर्य ने कहा कि आपसी सहयोग और जनसहभागिता से विद्यालयों की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जा सकता है। फर्नीचर उपलब्ध होने से प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को कक्षा में अध्ययन करने में सुविधा मिलेगी और उनकी शैक्षणिक गतिविधियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार होगा।
कार्यक्रम के दौरान हाई स्कूल मांगरूल खुर्द के प्राचार्य श्री अमित शर्मा सहित श्रीमती रंजना पाटीदार, श्रीमती रूपी श्रीवास्तव, श्रीमती रजनी प्रजापत, श्री मुकेश रोकड़े एवं श्री चेतराम वर्मा उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने फर्नीचर उपलब्ध कराने की इस पहल एवं सहयोग के लिए सभी संबंधितों का आभार व्यक्त किया।
#JansamparkMP #khargone