सोरांव: मऊआइमा इलाके में किशोरी के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की गई, शिकायत दर्ज
मऊआइमा थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम मेला देखने गई एक किशोरी के साथ छेड़खानी और बाद में उसके घर पहुंचकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने पहले मेले में किशोरी का दुपट्टा खींचकर उसके साथ छेड़खानी की। इसके बाद युवक ने अपने कुछ साथियों के साथ घर पहुंचकर मारपीट की, जिससे किशोरी के सिर में गंभीर चोटें आईं।