मोहड़ा: मोहड़ा प्रखंड के सेवतर में कृषि मंत्री ने डिग्री कॉलेज का किया उद्घाटन
Muhra, Gaya | Jul 15, 2026 मोहड़ा प्रखंड के सेवतर में बुधवार को डिग्री कॉलेज का भव्य उद्घाटन बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया। इस मौके पर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि इस कॉलेज के खुलने से अब स्थानीय युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।