मोहड़ा: अतरी में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल
Muhra, Gaya | Feb 17, 2026 अतरी थाना क्षेत्र के मोहरा प्रखंड के फिरोजपुर गांव में सोमवार की रात को अज्ञात चोरों ने दो घरों में चोरी का अंजाम दिया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है, क्योंकि एक माह पूर्व बगल के गांव बासर में फौजी के घर में हुई चोरी का खुलासा भी नहीं हो सका है।ग्रामीणों का आरोप है कि अतरी थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं आम हो गई हैं और पुलिस मौन है।