मोहड़ा: बैरका राइस मिल के पास सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत
Muhra, Gaya | Feb 16, 2026 गेहलौर थाना क्षेत्र धुसरी पंचायत के बैरका राइस मिल के पास सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़वाना गांव के 58 वर्षीय विजय यादव के रूप में की गई। ग्रामीणों ने बताया कि विजय यादव अपने घर से खेत पर निकले थे इसी दौरान अज्ञात बाइक सवार ने धक्का मार कर फरार हो गया। सड़क दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस।