Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

क्राइम और एन्क्रोचमेंट फ्री मिशन: पंचकूला में 70 अवैध अतिक्रमण हटाए, संदिग्धों का सत्यापन तेज पुलिस कमिश्नर पंकज नैन बोले— जिलेभर में अभियान जारी, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर पंचकूला, 1 जुलाई। पंचकूला पुलिस द्वारा जिले को अपराध और अवैध अतिक्रमण से मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अब तक करीब 70 अवैध अतिक्रमण हटाए गए हैं। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान में सड़क किनारे अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों और संदिग्ध व्यक्तियों का व्यापक सत्यापन किया गया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि डीसीपी सृष्टि गुप्ता की अगुवाई में सेक्टर-1, 5, 7, 9, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 20, 21, चंडीमंदिर, पिंजौर, कालका और रायपुर रानी सहित विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर ऐसे 70 स्थानों की पहचान की गई, जहां बिना वैध दस्तावेजों के लोग रह रहे थे। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सहयोग से बुलडोजर की मदद से अवैध अतिक्रमण हटाकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। पुलिस का कहना है कि ऐसे स्थानों का उपयोग कई बार आपराधिक गतिविधियों के लिए भी किया जा सकता है, इसलिए सुरक्षा के मद्देनज़र यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान थाना प्रभारियों और ईआरवी टीमों को लगातार निगरानी रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सत्यापन और निगरानी की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी, ताकि दोबारा अवैध कब्जे न हो सकें। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और शहर को अपराधमुक्त बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा भविष्य में भी ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। #Panchkula #PanchkulaPolice #PankajNain #CrimeFreePanchkula #EncroachmentFreePanchkula #AntiEncroachmentDrive #HaryanaPolice #BulldozerAction #PoliceVerification #LawAndOrder #Haryana #Pinjore #Kalka #Chandimandir #RaipurRani #BreakingNews #HindiNews #DevDarshanSharma

Panchkula, Panchkula | Jul 1, 2026

MORE NEWS

सीए देश की आर्थिक मजबूती के प्रमुख स्तंभ, विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका - मुख्यमंत्री
 
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में सीए छात्रों के राष्ट्रीय सम्मेलन‘प्रज्ञान 2026’ का किया शुभारंभ
 
देश के भरोसे की चाबी सीए के हाथों में, व्यावसायिक नैतिकता सर्वोपरि: मुख्यमंत्री
 
चार्टर्ड अकाउंटेंट के हस्ताक्षर अर्थव्यवस्था की दिशा और दशा तय करते हैं
 
हरियाणा उभर रहा है नए बिजनेस और स्टार्टअप्स के प्रमुख हब के रूप में: मुख्यमंत्री
 
पंचकूला , 4 जुलाई: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। आज देश में हर महीने रिकॉर्ड जी.एस.टी. कलेक्शन हो रहा है जो देश की बढ़ती हुई आर्थिक ताकत का प्रतीक है। इस टैक्स व्यवस्था को मजबूत बनाने में चार्टेड अकाउंटेंट्स (सीए) का बड़ा योगदान है। इंस्टीच्यूट आफ चार्टेड अकाउंटेटस ऑफ़ इंडिया द्वारा पंचकूला में सैंटर आफ एक्सिलेंस स्थापित करने के लिए 5 एकड भूमि की मांग पर मुख्यमंत्री ने सरकार की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
 
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शनिवार को पंचकूला स्थित इंद्रधनुष आडिटोरियम में सीए छात्रों के राष्ट्रीय सम्मेलन ‘‘प्रज्ञान 2026‘‘ को मुख्यअतिथि के रूप में संबोंधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया।
 
सीए छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में सीए का योगदान महत्वपूर्ण है। विकसित भारत की जो आर्थिक इमारत खड़ी होगी, उसका नक्शा और उसका ब्लूप्रिंट आप युवा साथी ही तैयार करेंगे। प्रधानमंत्री की एक प्ररेणादायक बात का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी ने द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के एक कार्यक्रम में कहा था कि एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के हस्ताक्षर देश के प्रधानमंत्री के हस्ताक्षर से भी ज्यादा शक्तिशाली होते हैं। यह आपकी कलम, ईमानदारी और सत्यनिष्ठा को दिया गया देश का सबसे बड़ा सम्मान है। सरकारें नीतियां, योजनाएं और कार्यक्रम बना सकती है लेकिन, एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के हस्ताक्षर से पूरी अर्थव्यवस्था की दिशा और दशा तय होती है।
 
उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन का विषय 'प्रज्ञान यश' का पथ हमें सिखाता है कि सफलता केवल प्रतिभा से नहीं मिलती, बल्कि मेहनत, ईमानदारी, अनुशासन और निरंतर सीखते रहने की भावना से मिलती है। इस सम्मेलन में देश के जाने-माने वक्ताओं के प्रेरणादायक भाषण, विद्यार्थियों की प्रेजेंटेशन, सार्थक चर्चाएं, नेटवर्किंग के अवसर और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया के लिए सी.ए. सिर्फ दो अक्षर हो सकते हैं परंतु सी.ए. की पढ़ाई कोई साधारण कोर्स नहीं है। यह एक कठिन साधना और तपस्या है।
 
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सीए छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि उनके सामने आज जो चुनौतियां हैं, उनसे कहीं बड़ी जिम्मेदारी उनकी व्यावसायिक नैतिकता की है। जब वे डिग्री लेकर बाहर निकलेंगे, तो उनके हाथों में देश के भरोसे की चाबी होगी। उनकी एक सही सलाह और एक ईमानदार रिपोर्ट देश के खजाने को भर सकती है, जिससे सीमा पर खड़े जवान के लिए अच्छे उपकरण आते हैं और देश के गरीब की थाली में राशन पहुंचता है। देश के विभिन्न हिस्सों से आए छात्रों का हरियाणा में स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि यह वह राज्य है जो देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान देता है। हरियाणा आज नए बिजनेस और स्टार्टअप्स का बड़ा हब बन रहा है। यहां व्यापार को और आसान बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं और आप जैसे युवाओं के लिए यहां अवसरों का एक पूरा आसमान खुला हुआ है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज तकनीक की दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है। हर तरफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी ए.आई. की चर्चा हो रही है। कुछ लोग डराते हैं कि ए.आई. से चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की नौकरियां खतरे में पड़ जाएंगी। उन्होने कहा कि वे पूरे विश्वास के साथ कहते हैं कि कोई भी ए.आई., कोई भी कंप्यूटर सॉफ्टवेयर एक इंसान के विवेक, उसके अनुभव और उसकी निर्णय लेने की क्षमता का विकल्प कभी नहीं बन सकता। तकनीक काम को आसान बना सकती है, डेटा को जल्दी प्रोसेस कर सकती है परंतु वह आपकी नैतिकता, आपकी ईमानदारी और आपके मानवीय दृष्टिकोण का विकल्प नहीं हो सकती।
 
इस अवसर पर चेयरमैन बोर्ड आफ स्टडीज सीए श्री राजेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सीए का अहम योगदान है। इंस्टीच्यूट आफ चार्टेड अकाउंटेटस आफ इंडिया का उल्लेख करते हुए उन्होने बताया कि इंस्टीच्यूट की देशभर में 185 शाखाएं हैं। विश्व में 154 ओवरसीज चैप्टर और 31 प्रतिनिधि कार्यालय हैं। यह इंस्टीच्यूट 5 लाख 30 हजार सदस्यों और 12 लाख छात्रों के साथ विश्व की सबसे बडी अकाउंटिंग बॉडी है। निकासा चंडीगढ के चैयरमेन श्री संजीव कुमार लखातिया ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और अन्य अतिथिगण का स्वागत किया।
 
इस अवसर पर वाईस चेयरमेन चंडीगढ ब्रांच सीए श्री रचित गोयल, कार्यक्रम निदेशक सीए श्री हंसराज चुघ, चैयरमेन आईसीएआई चंडीगढ सीए श्री साहिल गर्ग, वाईस चेयरमेन बोर्ड आफ स्टडीज सीए श्री ज्ञानचंद मिश्रा, वाईस चेयरमेन एनआईआरसी सीए श्री अजीत सिंह, सचिव आईसीएआई चंडीगढ सीए श्री साहिल मितल, चंडीगढ बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष श्री संजय टंडन, पंचकूला के मेयर श्री श्याम लाल बंसल, शिवालिक विकास बोर्ड के चैयरमेन श्री ओमप्रकाश देवीनगर, मुख्यमंत्री के राजनीतीक सचिव श्री तरूण भंडारी, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री राकेश संधू, मीडिया सचिव श्री प्रवीण आत्रेय, सीए स्टूडेंटस और इंस्टीच्यूट आफ चार्टेड अकाउंटेटस आफ इंडिया और निकासा के अन्य प्रतिनिधी उपस्थित रहे।

सीए देश की आर्थिक मजबूती के प्रमुख स्तंभ, विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका - मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में सीए छात्रों के राष्ट्रीय सम्मेलन‘प्रज्ञान 2026’ का किया शुभारंभ देश के भरोसे की चाबी सीए के हाथों में, व्यावसायिक नैतिकता सर्वोपरि: मुख्यमंत्री चार्टर्ड अकाउंटेंट के हस्ताक्षर अर्थव्यवस्था की दिशा और दशा तय करते हैं हरियाणा उभर रहा है नए बिजनेस और स्टार्टअप्स के प्रमुख हब के रूप में: मुख्यमंत्री पंचकूला , 4 जुलाई: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। आज देश में हर महीने रिकॉर्ड जी.एस.टी. कलेक्शन हो रहा है जो देश की बढ़ती हुई आर्थिक ताकत का प्रतीक है। इस टैक्स व्यवस्था को मजबूत बनाने में चार्टेड अकाउंटेंट्स (सीए) का बड़ा योगदान है। इंस्टीच्यूट आफ चार्टेड अकाउंटेटस ऑफ़ इंडिया द्वारा पंचकूला में सैंटर आफ एक्सिलेंस स्थापित करने के लिए 5 एकड भूमि की मांग पर मुख्यमंत्री ने सरकार की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शनिवार को पंचकूला स्थित इंद्रधनुष आडिटोरियम में सीए छात्रों के राष्ट्रीय सम्मेलन ‘‘प्रज्ञान 2026‘‘ को मुख्यअतिथि के रूप में संबोंधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। सीए छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में सीए का योगदान महत्वपूर्ण है। विकसित भारत की जो आर्थिक इमारत खड़ी होगी, उसका नक्शा और उसका ब्लूप्रिंट आप युवा साथी ही तैयार करेंगे। प्रधानमंत्री की एक प्ररेणादायक बात का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी ने द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के एक कार्यक्रम में कहा था कि एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के हस्ताक्षर देश के प्रधानमंत्री के हस्ताक्षर से भी ज्यादा शक्तिशाली होते हैं। यह आपकी कलम, ईमानदारी और सत्यनिष्ठा को दिया गया देश का सबसे बड़ा सम्मान है। सरकारें नीतियां, योजनाएं और कार्यक्रम बना सकती है लेकिन, एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के हस्ताक्षर से पूरी अर्थव्यवस्था की दिशा और दशा तय होती है। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन का विषय 'प्रज्ञान यश' का पथ हमें सिखाता है कि सफलता केवल प्रतिभा से नहीं मिलती, बल्कि मेहनत, ईमानदारी, अनुशासन और निरंतर सीखते रहने की भावना से मिलती है। इस सम्मेलन में देश के जाने-माने वक्ताओं के प्रेरणादायक भाषण, विद्यार्थियों की प्रेजेंटेशन, सार्थक चर्चाएं, नेटवर्किंग के अवसर और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया के लिए सी.ए. सिर्फ दो अक्षर हो सकते हैं परंतु सी.ए. की पढ़ाई कोई साधारण कोर्स नहीं है। यह एक कठिन साधना और तपस्या है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सीए छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि उनके सामने आज जो चुनौतियां हैं, उनसे कहीं बड़ी जिम्मेदारी उनकी व्यावसायिक नैतिकता की है। जब वे डिग्री लेकर बाहर निकलेंगे, तो उनके हाथों में देश के भरोसे की चाबी होगी। उनकी एक सही सलाह और एक ईमानदार रिपोर्ट देश के खजाने को भर सकती है, जिससे सीमा पर खड़े जवान के लिए अच्छे उपकरण आते हैं और देश के गरीब की थाली में राशन पहुंचता है। देश के विभिन्न हिस्सों से आए छात्रों का हरियाणा में स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि यह वह राज्य है जो देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान देता है। हरियाणा आज नए बिजनेस और स्टार्टअप्स का बड़ा हब बन रहा है। यहां व्यापार को और आसान बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं और आप जैसे युवाओं के लिए यहां अवसरों का एक पूरा आसमान खुला हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज तकनीक की दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है। हर तरफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी ए.आई. की चर्चा हो रही है। कुछ लोग डराते हैं कि ए.आई. से चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की नौकरियां खतरे में पड़ जाएंगी। उन्होने कहा कि वे पूरे विश्वास के साथ कहते हैं कि कोई भी ए.आई., कोई भी कंप्यूटर सॉफ्टवेयर एक इंसान के विवेक, उसके अनुभव और उसकी निर्णय लेने की क्षमता का विकल्प कभी नहीं बन सकता। तकनीक काम को आसान बना सकती है, डेटा को जल्दी प्रोसेस कर सकती है परंतु वह आपकी नैतिकता, आपकी ईमानदारी और आपके मानवीय दृष्टिकोण का विकल्प नहीं हो सकती। इस अवसर पर चेयरमैन बोर्ड आफ स्टडीज सीए श्री राजेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सीए का अहम योगदान है। इंस्टीच्यूट आफ चार्टेड अकाउंटेटस आफ इंडिया का उल्लेख करते हुए उन्होने बताया कि इंस्टीच्यूट की देशभर में 185 शाखाएं हैं। विश्व में 154 ओवरसीज चैप्टर और 31 प्रतिनिधि कार्यालय हैं। यह इंस्टीच्यूट 5 लाख 30 हजार सदस्यों और 12 लाख छात्रों के साथ विश्व की सबसे बडी अकाउंटिंग बॉडी है। निकासा चंडीगढ के चैयरमेन श्री संजीव कुमार लखातिया ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और अन्य अतिथिगण का स्वागत किया। इस अवसर पर वाईस चेयरमेन चंडीगढ ब्रांच सीए श्री रचित गोयल, कार्यक्रम निदेशक सीए श्री हंसराज चुघ, चैयरमेन आईसीएआई चंडीगढ सीए श्री साहिल गर्ग, वाईस चेयरमेन बोर्ड आफ स्टडीज सीए श्री ज्ञानचंद मिश्रा, वाईस चेयरमेन एनआईआरसी सीए श्री अजीत सिंह, सचिव आईसीएआई चंडीगढ सीए श्री साहिल मितल, चंडीगढ बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष श्री संजय टंडन, पंचकूला के मेयर श्री श्याम लाल बंसल, शिवालिक विकास बोर्ड के चैयरमेन श्री ओमप्रकाश देवीनगर, मुख्यमंत्री के राजनीतीक सचिव श्री तरूण भंडारी, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री राकेश संधू, मीडिया सचिव श्री प्रवीण आत्रेय, सीए स्टूडेंटस और इंस्टीच्यूट आफ चार्टेड अकाउंटेटस आफ इंडिया और निकासा के अन्य प्रतिनिधी उपस्थित रहे।

Panchkula, Panchkula | Jul 4, 2026

पिंजौर में 5000 साल पुराना रहस्य! पिंजौर का द्रौपदी कुंड, जहां आज भी उमड़ती है हजारों श्रद्धालुओं की भीड़
             महाभारत की जीवित निशानी! पिंजौर का द्रौपदी कुंड बना आस्था का सबसे बड़ा केंद्र
#pinjore #kalka #panchkula #Haryana #news

पिंजौर में 5000 साल पुराना रहस्य! पिंजौर का द्रौपदी कुंड, जहां आज भी उमड़ती है हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ महाभारत की जीवित निशानी! पिंजौर का द्रौपदी कुंड बना आस्था का सबसे बड़ा केंद्र #pinjore #kalka #panchkula #Haryana #news

Panchkula, Panchkula | Jul 4, 2026

'पहले होगा रोज़गार का इंतज़ाम'—कालका विधायक के आश्वासन पर रेहड़ी-फड़ी दुकानदारों की मीटिंग
         पिंजौर की मीटिंग में गूंजा कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा का आश्वासन, रेहड़ी-फड़ी दुकानदारों ने जताया आभार
#pinjore #kalka #panchkula #news #haryana

'पहले होगा रोज़गार का इंतज़ाम'—कालका विधायक के आश्वासन पर रेहड़ी-फड़ी दुकानदारों की मीटिंग पिंजौर की मीटिंग में गूंजा कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा का आश्वासन, रेहड़ी-फड़ी दुकानदारों ने जताया आभार #pinjore #kalka #panchkula #news #haryana

Panchkula, Panchkula | Jul 4, 2026