Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

Pinjore

क्राइम और एन्क्रोचमेंट फ्री मिशन: पंचकूला में 70 अवैध अतिक्रमण हटाए, संदिग्धों का सत्यापन तेज

पुलिस कमिश्नर पंकज नैन बोले— जिलेभर में अभियान जारी, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर
पंचकूला, 1 जुलाई।
पंचकूला पुलिस द्वारा जिले को अपराध और अवैध अतिक्रमण से मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अब तक करीब 70 अवैध अतिक्रमण हटाए गए हैं। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान में सड़क किनारे अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों और संदिग्ध व्यक्तियों का व्यापक सत्यापन किया गया।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि डीसीपी सृष्टि गुप्ता की अगुवाई में सेक्टर-1, 5, 7, 9, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 20, 21, चंडीमंदिर, पिंजौर, कालका और रायपुर रानी सहित विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर ऐसे 70 स्थानों की पहचान की गई, जहां बिना वैध दस्तावेजों के लोग रह रहे थे।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सहयोग से बुलडोजर की मदद से अवैध अतिक्रमण हटाकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। पुलिस का कहना है कि ऐसे स्थानों का उपयोग कई बार आपराधिक गतिविधियों के लिए भी किया जा सकता है, इसलिए सुरक्षा के मद्देनज़र यह कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान थाना प्रभारियों और ईआरवी टीमों को लगातार निगरानी रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सत्यापन और निगरानी की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी, ताकि दोबारा अवैध कब्जे न हो सकें।
पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और शहर को अपराधमुक्त बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा भविष्य में भी ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

#Panchkula #PanchkulaPolice #PankajNain #CrimeFreePanchkula #EncroachmentFreePanchkula #AntiEncroachmentDrive #HaryanaPolice #BulldozerAction #PoliceVerification #LawAndOrder #Haryana #Pinjore #Kalka #Chandimandir #RaipurRani #BreakingNews #HindiNews #DevDarshanSharma

क्राइम और एन्क्रोचमेंट फ्री मिशन: पंचकूला में 70 अवैध अतिक्रमण हटाए, संदिग्धों का सत्यापन तेज पुलिस कमिश्नर पंकज नैन बोले— जिलेभर में अभियान जारी, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर पंचकूला, 1 जुलाई। पंचकूला पुलिस द्वारा जिले को अपराध और अवैध अतिक्रमण से मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अब तक करीब 70 अवैध अतिक्रमण हटाए गए हैं। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान में सड़क किनारे अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों और संदिग्ध व्यक्तियों का व्यापक सत्यापन किया गया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि डीसीपी सृष्टि गुप्ता की अगुवाई में सेक्टर-1, 5, 7, 9, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 20, 21, चंडीमंदिर, पिंजौर, कालका और रायपुर रानी सहित विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर ऐसे 70 स्थानों की पहचान की गई, जहां बिना वैध दस्तावेजों के लोग रह रहे थे। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सहयोग से बुलडोजर की मदद से अवैध अतिक्रमण हटाकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। पुलिस का कहना है कि ऐसे स्थानों का उपयोग कई बार आपराधिक गतिविधियों के लिए भी किया जा सकता है, इसलिए सुरक्षा के मद्देनज़र यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान थाना प्रभारियों और ईआरवी टीमों को लगातार निगरानी रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सत्यापन और निगरानी की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी, ताकि दोबारा अवैध कब्जे न हो सकें। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और शहर को अपराधमुक्त बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा भविष्य में भी ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। #Panchkula #PanchkulaPolice #PankajNain #CrimeFreePanchkula #EncroachmentFreePanchkula #AntiEncroachmentDrive #HaryanaPolice #BulldozerAction #PoliceVerification #LawAndOrder #Haryana #Pinjore #Kalka #Chandimandir #RaipurRani #BreakingNews #HindiNews #DevDarshanSharma

Panchkula, Panchkula | Jul 1, 2026

पिंजौर-कालका-पंचकूला में मॉनसून से पहले सख्ती: ड्रेनेज, नदियों और आपात व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय रखने के आदेश
#pinjore #kalka #panchkula #haryana #news

पिंजौर-कालका-पंचकूला में मॉनसून से पहले सख्ती: ड्रेनेज, नदियों और आपात व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय रखने के आदेश #pinjore #kalka #panchkula #haryana #news

Panchkula, Panchkula | Jun 26, 2026

पिंजौर-कालका क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण इलाकों में बिजली बाधित, 20 जून को सुबह 9 से 12 बजे तक रहेगा शटडाउन
           कालका 66 केवी सब-स्टेशन में मेंटेनेंस के चलते कई फीडरों की सप्लाई रहेगी बंद
#pinjore #kalka #chandigarh #haryana #panchkula #HaryanaNews

पिंजौर-कालका क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण इलाकों में बिजली बाधित, 20 जून को सुबह 9 से 12 बजे तक रहेगा शटडाउन कालका 66 केवी सब-स्टेशन में मेंटेनेंस के चलते कई फीडरों की सप्लाई रहेगी बंद #pinjore #kalka #chandigarh #haryana #panchkula #HaryanaNews

Panchkula, Panchkula | Jun 19, 2026

Latest Pinjore News Videos - Watch the Latest News of August 1, 2026 | Public App