रामगढ़ में ₹13.59 लाख की लागत से गलियों व विकास कार्यों का शुभारंभ
पंचकूला। नगर निगम के महापौर श्री श्याम लाल बंसल ने गांव रामगढ़ के वार्ड नंबर 19 में सेठी क्लॉथ हाउस से मुख्य हाईवे तक गलियों के निर्माण एवं अन्य संबंधित विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इन कार्यों पर लगभग 13.59 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
महापौर श्री श्याम लाल बंसल ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूरा होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा आवागमन में भी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड और गांव में सड़क, गलियों सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पंचकूला के सभी क्षेत्रों का संतुलित एवं सर्वांगीण विकास नगर निगम की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से विभिन्न वार्डों और गांवों में आवश्यकतानुसार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, ताकि स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
#panchkula #panchkulanews #RamgarhPanchkula #panchkulasocialmedia