
मोरनी के टिक्कर ताल में डूबने से युवक की मौत पंचकूला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल टिक्कर ताल (मोरनी हिल्स) में शनिवार को एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा बोट और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मानसून के दौरान गहरे पानी में न उतरें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। #Panchkula #MorniHills #TikkarTal #BreakingNews #Accident #Drowning #PanchkulaPolice #RescueOperation #MonsoonAlert #HaryanaNews #SamacharSansarNews24 #सच्ची_खबर_सटीक_विश्लेषण
Panchkula, Panchkula | Jul 25, 2026

क्राइम और एन्क्रोचमेंट फ्री मिशन: पंचकूला में 70 अवैध अतिक्रमण हटाए, संदिग्धों का सत्यापन तेज पुलिस कमिश्नर पंकज नैन बोले— जिलेभर में अभियान जारी, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर पंचकूला, 1 जुलाई। पंचकूला पुलिस द्वारा जिले को अपराध और अवैध अतिक्रमण से मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अब तक करीब 70 अवैध अतिक्रमण हटाए गए हैं। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान में सड़क किनारे अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों और संदिग्ध व्यक्तियों का व्यापक सत्यापन किया गया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि डीसीपी सृष्टि गुप्ता की अगुवाई में सेक्टर-1, 5, 7, 9, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 20, 21, चंडीमंदिर, पिंजौर, कालका और रायपुर रानी सहित विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर ऐसे 70 स्थानों की पहचान की गई, जहां बिना वैध दस्तावेजों के लोग रह रहे थे। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सहयोग से बुलडोजर की मदद से अवैध अतिक्रमण हटाकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। पुलिस का कहना है कि ऐसे स्थानों का उपयोग कई बार आपराधिक गतिविधियों के लिए भी किया जा सकता है, इसलिए सुरक्षा के मद्देनज़र यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान थाना प्रभारियों और ईआरवी टीमों को लगातार निगरानी रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सत्यापन और निगरानी की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी, ताकि दोबारा अवैध कब्जे न हो सकें। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और शहर को अपराधमुक्त बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा भविष्य में भी ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। #Panchkula #PanchkulaPolice #PankajNain #CrimeFreePanchkula #EncroachmentFreePanchkula #AntiEncroachmentDrive #HaryanaPolice #BulldozerAction #PoliceVerification #LawAndOrder #Haryana #Pinjore #Kalka #Chandimandir #RaipurRani #BreakingNews #HindiNews #DevDarshanSharma
Panchkula, Panchkula | Jul 1, 2026

अपराधियों पर लगाम कसने निकली घुड़सवार पुलिस, पंचकूला में शुरू हुई हॉर्स पेट्रोलिंग #PanchkulaPolice #HorsePatrolling #LawAndOrder #CrimeControl #PoliceAction #PublicSafety #HaryanaPolice #SecurityMeasures #PanchkulaNews #KhabarnamaHaryana
Haryana, India | Jun 19, 2026

पंचकूला में नाइट क्लब संचालकों को गैंगस्टर की धमकी, 5 करोड़ की रंगदारी मांगी... #Panchkula #NightClubThreat #GangsterThreat #ExtortionDemand #CrimeNews #HaryanaNews #LawAndOrder #BreakingNews #PanchkulaPolice #KhabarnamaHaryana
Haryana, India | Jun 19, 2026

अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया एनकाउंटर पर DCP अमरिंदर सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कार्रवाई की दी पूरी जानकारी पंचकूला पुलिस के डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में हुए एनकाउंटर को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मामले की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए साहसिक ऑपरेशन को अंजाम दिया। पुलिस और आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी को काबू कर लिया गया। डीसीपी ने कहा कि पंचकूला पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। मामले में आगे की जांच जारी है तथा संबंधित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। #PanchkulaPolice #DCPAmrinderSingh #Encounter #CrimeBranch #AlipurIndustrialArea #PanchkulaNews #HaryanaPolice
Panchkula, Panchkula | Jun 17, 2026