🚴♂️ 26 हजार किलोमीटर का सफर तय कर देवास पहुंचे अभिषेक यादव, अभी 21 हजार किमी की यात्रा बाकी!
हौसले, जुनून और संकल्प की मिसाल बनकर साइकिल से देश की लंबी यात्रा पर निकले अभिषेक यादव आज देवास पहुंचे। यहां सिख समाज द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर समाज की ओर से उन्हें लंगर प्रसादी कराई गई और रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई। समाज अध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह, सदस्य रणजीत सिंह एवं हरजीत सिंह टूटेजा ने अभिषेक यादव का सम्मान कर उनके साहस और संकल्प की सराहना की।
26 हजार किलोमीटर का सफर पूरा कर चुके अभिषेक के सामने अभी 21 हजार किलोमीटर का लक्ष्य बाकी है।
सफर लंबा है, लेकिन हौसले बुलंद हैं... मंजिल से ज्यादा खूबसूरत है उसे पाने का जुनून! ❤️🚴♂️
#AbhishekYadav #CycleJourney #Dewas #SikhSamaj #InspiringJourney