देवास। देवास के नवागत पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने आज विधिवत पदभार ग्रहण किया। देवास पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले मां चामुंडा और मां तुलजा भवानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इसके बाद एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाला।
पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी आदित्य मिश्रा ने कहा कि पुलिस विभाग में पूर्व से किए जा रहे अच्छे कार्यों और स्थापित व्यवस्थाओं को आगे बढ़ाना उनका प्राथमिक प्रयास रहेगा। शासन की मंशा के अनुरूप सुशासन को आमजन तक पहुंचाने और बेहतर पुलिसिंग के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। साथ ही पत्रकारों और शहरवासियों के सहयोग से देवास में बेहतर व्यवस्था और जनहित में कार्य करने की दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे।
हालांकि अमन के परिवार की ओर से कारोबार को वैध बताते हुए आरोपों को निराधार बताया गया है।
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews