देवास में श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के बंद होने से विद्यार्थियों के भविष्य पर मंडरा रहे संकट के बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पहल की है। ABVP द्वारा स्कूल भवन मालिक से मध्यस्थता कर विद्यार्थियों की पढ़ाई दोबारा शुरू कराने का रास्ता निकाला गया है। सोमवार से सेंट्रल मालवा स्कूल में कक्षाएं पुनः संचालित की जाएंगी। वहीं, श्री चैतन्य टेक्नो एवं सेंट्रल मालवा स्कूल की मान्यता संबंधी जिम्मेदारी अनवर खान ने संभाली है।
ABVP के विभाग संयोजक दक्ष यादव ने बताया कि कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों की मान्यता से जुड़ी समस्या को लेकर सोमवार को विद्यार्थियों और अभिभावकों के साथ प्रतिनिधिमंडल संबंधित पक्षों से मुलाकात करेगा। परिषद ने विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उचित कार्रवाई की मांग करने की बात कही है।
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews