सिरसागंज: राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित अश्वनी जैन का सिरसागंज में अभिनंदन, अमेजिंग वर्ल्ड में हुआ सम्मान समारोह
फिरोजाबाद के सिरसागंज में राज्य अध्यापक पुरस्कार मिलने पर श्री महावीर दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के नागरिक शास्त्र प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन का अमेजिंग वर्ल्ड में अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अंशुल खंडेलवाल और एकेडमिक निदेशक डॉ. रुचि खंडेलवाल के संयोजन में हुआ।