खरसावां: गुटूसाई में सौर ऊर्जा से खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, विधायक दशरथ गागराई ने किया शिलान्यास
खरसावां प्रखंड के गुटूसाई (देवली) गांव में लघु सिंचाई विभाग की ओर से पायलट प्रोजेक्ट के तहत सोलर लिफ्ट इरिगेशन सिस्टम लगाया जाएगा। 1.06 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस योजना का शिलान्यास बुधवार शाम लगभग पांच बजे खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने शिलापट्ट का अनावरण कर किया। योजना के पूरा होने से गुटूसाई और आसपास के क्षेत्रों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी उ