जिला के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर गुरुवार दोपहर लगभग एक बजे खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत अफीम की अवैध खेती की रोकथाम एवं जागरूकता को लेकर एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खरसावां के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ीयों ने हिस्सा लिया।