शिवपुरी नगर: कोलारस में दुकान में घुसकर युवक के साथ की गई मारपीट, पीड़ित ने एसपी से की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले के पी एस स्कूल के पीछे रहने वाले प्रशांत कुशवाह पुत्र चंपा कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया की उसके चाचा के साले ने अपने साथियों के साथ मिलकर दुकान में घुसकर उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत उन्होंने कोलारस थाने में की जहां पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। जिसकी शिकायत उन्होंने आज एसपी से की है।