शिवपुरी नगर: नवाब साहब रोड पर बुलेट से पटाखा बजाने पर वाहन चालकों के विरुद्ध हुई कार्रवाई, चालान कर वसूला गया जुर्माना; साइलेंसर जब्त
शिवपुरी यातायात पुलिस द्वारा आज शुक्रवार को पटाखा फोड़ने वाले 5 बुलेट बाईकों पर चालानी कार्रवाई करते हुए सभी से एक ₹1000 का जुर्माना वसूला है। बुलेट चालक आशुतोष भदोरिया निवासी ग्वालियर, राज भटेले निवासी शिवपुरी, रामवीर रावत निवासी झुंड टोंगरा, अभिषेक धाकड़ निवासी नवाब साहब रोड और अजय यादव निवासी बदरवास जो बुलेट बाइक से पटाखा फोड़ रहे थे।