शिवपुरी नगर: एडिशनल एसपी ने साइबर जागरूकता अभियान को एसपी ऑफिस से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
जिले में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए साइबर जागरूकता अभियान 1 फरवरी से 11 फरवरी तक चलाया जा रहा है जिसमें आमजन के साथ होने वाले साइबर फ्रॉड इंटरनेट फ्रॉड के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसको आज शनिवार की दोपहर 12 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मूले द्वारा साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी रवाना किया गया