शिवपुरी नगर: SDM कार्यालय में बाबू और वकीलों के बीच विवाद, दोनों ने एक दूसरे पर लगाए आरोप
शहर के एसडीएम कार्यालय में आज शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे एसडीएम कार्यालय में पदस्थ बाबू और वकीलों के बीच विवाद हो गया। जिसमें बाबू ने वकीलों पर कार्यालय में घुसकर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। वहीं वकीलों ने बाबू पर रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगाए है। फिलहाल दोनों ही पक्षों ने किसी ने भी इसकी शिकायत कोतवाली थाने में नही की है।