शिवपुरी नगर: बैराड़ घटिया पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने बाइक सवार दो भाइयों को मारी जोरदार टक्कर, बाइक ठीक कराकर लौट रहे थे
बैराड़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गोदोलीपुरा के रहने वाले देवेंद्र कुशवाह पुत्र रंगीलाल कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया की वह अपने ताऊ के लड़के फूलचंद कुशवाह बाइक को ठीक कराने बैराड़ आए हुए थे। जहां से वह बाइक को ठीक कराकर अपने घर की ओर लौट रहे थे। तभी बैराड़ थाना क्षेत्र में कार क्रमांक MP07ZL5329 ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मै दी।