शिवपुरी नगर: सिलानगर गांव में बहू ने ससुर पर लाठियों से हमला किया, ससुर ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई
सिलानगर के रहने वाले कालीचरण कुशवाह पुत्र भागीरथ कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके भाई के बच्चे बागड़ की लकड़ी तोड़ रहे थे। जिसका उसके पिता ने मना किया तो भाभी नंदनी कुशवाह पत्नि प्यारेलाल कुशवाह ने उसके पिता के साथ लाठियों से मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत उन्होंने थाने पर की पर सुनवाई ना होने के चलते आज शनिवार की दोपहर साढ़े 12 बजे एसपी से की है।