हरदोई में विधान परिषद चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों के साथ एसपी ने की गोष्ठी, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
हरदोई। 18 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक हरदोई ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित खंड शिक्षक एवं खंड स्नातक विधान परिषद चुनाव 2026 की ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की। इस दौरान चुनाव ड्यूटी से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
गोष्ठी में चुनाव के दौरान पुलिस व्यवस्था और ड्यूटी से जुड़े दायित्वों के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने चुनाव ड्यूटी में लगे सभी कर्मियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए कहा।
Bilgram, Hardoi | Oct 18, 2026