उज्जैन: राज्य स्तरीय टेबल टेनिस स्पर्धा का समापन, भोपाल के शिवम-परमी और उज्जैन के आरव ने मारी बाजी 🏓🏆
उज्जैन जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय द्वितीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का लोकमान्य तिलक स्कूल में शानदार समापन हुआ। इस स्पर्धा में भोपाल के शिवम सोलंकी ने पुरुष एकल और परमी नागदेव ने महिला एकल का खिताब अपने नाम किया। वहीं, अंडर-11 बालक वर्ग में उज्जैन के आरव जैन ने विजेता बनकर शहर का मान बढ़ाया है। समापन समारोह में मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जय कुमार पिल्लई और एमपी टेबल टेनिस एसोसिएशन के चेयरमैन ओम सोनी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनके खेल भावना और अनुशासन की जमकर तारीफ की।
#UjjainNews #TableTennis #SportsNews #MadhyaPradeshSports #siti24ujjain