उज्जैन: सिंहस्थ 2028 की तैयारी; खजूर वाली मस्जिद से गणेश चौक तक 15 मीटर चौड़ी होगी सड़क, 272 भवन होंगे प्रभावित 🛣️🏗️
सिंहस्थ-2028 के तहत शहर के विकास और यातायात को सुगम बनाने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा, जीवाजीगंज थाने होते हुए गणेश चौक तक 730 मीटर लंबे मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। करीब 9.80 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट से क्षेत्र के 272 भवन प्रभावित होंगे। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर भवन निरीक्षकों और निगम की टीम ने सड़क सीमा का निर्धारण, नपती और प्रभावित भवनों पर मार्किंग का कार्य शुरू कर दिया है।
#UjjainNews #Simhastha2028 #UjjainDevelopment #RoadWidening #UjjainMunicipalCorporation siti24ujjain