उज्जैन: 'लालाश्री' मिष्ठान भंडार की 'गुपचुप' मिठाई में निकले कीड़े, फूड सेफ्टी विभाग ने लिया सैंपल 🐛🍩
उज्जैन के कोयला फाटक स्थित प्रतिष्ठित लाला श्री मिष्ठान भंडार की मिठाई में कीड़े निकलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक ग्राहक ने 170 रुपये में 250 ग्राम 'गुपचुप' मिठाई खरीदी थी, जिसे घर जाकर खोलने पर उसमें कीड़े रेंगते और बदबू आती मिली। ग्राहक की ऑनलाइन शिकायत के बाद फूड सेफ्टी अधिकारी बसंत दत्त शर्मा ने दुकान पर पहुंचकर सैंपलिंग की कार्रवाई की। वहीं, दुकान संचालक राजकुमार गुप्ता ने अपनी ट्रे को सही बताते हुए ग्राहक को मिठाई लेकर आने को कहा है, ताकि उसे बदला जा सके या पैसे लौटाए जा सकें।
#UjjainNews #FoodSafety #Adulteration #UjjainUpdates #siti24ujjain