महिदपुर: पुलिस बनी देवदूत, आरक्षक ने CPR देकर बचाई गर्भवती महिला की जान; SP ने किया 10 हजार इनाम का ऐलान 🚑👮♂️
उज्जैन जिले के महिदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की FRV टीम की तत्परता से एक गर्भवती महिला की जान बच गई। ग्राम डाबली खम्मा में सड़क पर बेहोश मिली महिला (संतोषी कुंवर) को अस्पताल ले जाते समय हालत बिगड़ने लगी। इस पर आरक्षक मोसिन मंसूरी ने तुरंत CPR दिया, जबकि पायलट मुकेश परमार ने यातायात संभालते हुए उन्हें सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। महिला का शुगर लेवल काफी कम हो गया था, लेकिन समय पर सीपीआर और इलाज मिलने से उनकी जान बच गई। इस मानवीय और सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक ने एफआरवी टीम को 10 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।
#UjjainNews #MahidpurPolice #MPPolice #RealHeroes #siti24ujjain