उज्जैन: गुदरी से हरसिद्धि पाल मार्ग चौड़ीकरण का विरोध, 15 की जगह 12 मीटर सड़क करने की मांग पर अड़े नागरिक 🛣️🏘️
नगर निगम द्वारा गुदरी चौराहे से पानदरीबा होते हुए हरसिद्धि पाल तक प्रस्तावित 15 मीटर सड़क चौड़ीकरण को लेकर क्षेत्रीय नागरिकों और व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है। निगम द्वारा मकानों और दुकानों पर निशान लगाए जाने के बाद प्रभावित रहवासियों ने सड़क की चौड़ाई 15 मीटर से घटाकर 12 मीटर करने की मांग की है। इसे लेकर लोगों ने निगम आयुक्त, निगम अध्यक्ष, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा और मुख्यमंत्री कार्यालय को सामूहिक ज्ञापन सौंपा है। स्थानीय प्रतिनिधि प्रशांत चंदेरी का कहना है कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, बल्कि एक संतुलित विकास चाहते हैं जिससे लोगों के घर और रोजगार पूरी तरह तबाह न हों।
#UjjainNews #Simhastha2028 #UjjainMunicipalCorporation #RoadWidening #UjjainDevelopment siti24ujjain