उज्जैन: आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर 🚨👮♂️
आगामी डोल ग्यारस और बाबा काल भैरव जी की शाही सवारी को लेकर उज्जैन पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। एसपी प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में काल भैरव क्षेत्र और चल समारोह के निर्धारित मार्गों पर पुलिस बल ने पैदल फ्लैग मार्च निकाला। इसका उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेना, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखना और आम जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना है। पुलिस ने शहरवासियों से शांति और सद्भाव बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।
#UjjainNews #UjjainPolice #KaalBhairavSawari #DolGyaras #FlagMarch siti24ujjain