उज्जैन: खाकी के साथ खेलों में भी लहराया परचम, EOW इंस्पेक्टर सोनल सिसोदिया ने पेश की अंतरराष्ट्रीय मिसाल 🏊♀️👮♀️
उज्जैन ईओडब्ल्यू (EOW) में पदस्थ इंस्पेक्टर सोनल सिसोदिया ने पुलिस सेवा और खेल के बीच बेहतरीन तालमेल बिठाकर एक बड़ी मिसाल कायम की है। साल 2012 बैच की सोनल ने न केवल अपनी ड्यूटी पूरी मुस्तैदी से निभाई है, बल्कि डाइविंग और स्विमिंग में अंतरराष्ट्रीय स्तर (मलेशिया, चीन एशियन गेम्स) पर भारत का प्रतिनिधित्व कर कई पदक भी जीते हैं। एक सफल पुलिस अधिकारी, उत्कृष्ट खिलाड़ी और समर्पित मां के रूप में काम और अभ्यास के बीच उनका बेहतरीन टाइम-मैनेजमेंट समाज की हर महिला के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।
#UjjainNews #WomenEmpowerment #MPPolice #EOWUjjain #SportsMotivation siti24ujjain