इंदौर: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम पर विवाद, सवाल पूछने वाली छात्रा निकली कांग्रेस की जिला पंचायत सदस्य 📢🏛️
इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में सियासत गरमा गई है। इस गैर-राजनीतिक मंच पर पीएचडी छात्रा बनकर आवास और किराए के मुद्दे पर सवाल पूछने वाली उज्जैन की राधा मालवीय असल में जिला पंचायत सदस्य और युवा कांग्रेस की पदाधिकारी निकलीं। भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया और प्रवक्ता विवेक गुप्ता ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए इसे 'स्क्रिप्टेड' बताया और कांग्रेस के मैनेजमेंट पर सवाल खड़े किए। वहीं, राधा मालवीय ने सफाई देते हुए कहा कि वह एक शोध छात्रा भी हैं और विद्यार्थियों के गंभीर मुद्दे उठाना उनका अधिकार है।
#IndoreNews #RahulGandhi #MPPolitics #ChhatronKiGoonj #siti24ujjain