Siwan में कथित पुलिसकर्मी का धमकी भरा VIDEO वायरल | SNLIVE
सिवान में हाल ही में हुए छात्र गोलीकांड के बाद जिले का माहौल पहले से ही संवेदनशील बना हुआ है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक कथित पुलिसकर्मी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हेलमेट पहने एक व्यक्ति खुद को सिवान में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाला बताते हुए कहता है कि उसके पास गोली, कट्टा, बम-बारूद और 9MM कार्बाइन है। वह आगे यह भी कहता है कि "जनता बात से समझे या हथियार से... समझना तो पड़ेगा ही।" वीडियो में हथियार भी दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं। क्या वर्दी और सरकारी हथियारों के साथ इस तरह का वीडियो बनाना और सोशल मीडिया पर पोस्ट करना विभागीय नियमों के अनुरूप है? क्या इस वायरल वीडियो की जांच होगी और यदि वीडियो सही पाया जाता है तो संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई होगी?
महत्वपूर्ण: SN LIVE इस वायरल वीडियो की सत्यता, वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान या उसके दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और उससे जुड़े सार्वजनिक सवालों के आधार पर है।
पूरी खबर देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
#Siwan #SiwanPolice #ViralVideo #BiharNews #Police #BreakingNews #SNLIVE #SocialMedia #Bihar
Siwan, Siwan | Jul 30, 2026