न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत मैराथन का आयोजन
-----
माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं माननीय मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह 2026 के अंतर्गत विधिक सेवा दिवस पर विशेष न्यायाधीश श्री सुशील कुमार द्वारा जिला न्यायालय, श्योपुर से न्याय के लिये दौड़, प्रत्येक कदम कानूनी जागरूकता की ओर की थीम पर आधारित मैराथन को हरी झण्डी दिखाकर प्रारंभ किया गया।
मैराथन जिला न्यायालय परिसर से प्रारंभ होकर यातायात थाने पर समापन किया गया। मैराथन में जिला न्यायालय के समस्त न्यायाधीशगण श्री सुशील कुमार विशेष न्यायाधीश, श्री अजय रामावत सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुश्री संध्या मरावी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री अमोघ अग्रवाल, जे.एम.एफ.सी. श्योपुर, सुश्री ऋचा भट्ट, जे.एम.एफ.सी, श्योपुर, सुश्री पूर्वी राय, जे.एम.एफ.सी., कु अंकिता शांडिल्य, जिला विधिक सहायता अधिकारी, श्री ओ.पी. गुप्ता अध्यक्ष जिला अभिभाषक संघ, श्री अनिल कुमार सेन, प्रशासनिक अधिकारी, श्री रामनाथ सिंह माहौर, उपप्रशासनिक अधिकारी, लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स, जिला अधिवक्ता संघ श्योपुर के अधिवक्तागण, पैरालीगल वालेंटियर्स, पैनल अधिवक्तागण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्योपुर व जिला न्यायालय के अधिकारी व कर्मचारीगण, जनसाहस/ग्रामीण स्वालंबन संस्था के जिला समन्वयक व जनसाथी, सांदीपनि व अल्फा विद्यालय छात्राओ द्वारा अपनी सहभागिता दी गई।
इसके साथ ही 1 नवंबर से 6 नवंबर तक सुरक्षित बचपन अभियान अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में आयोजित भाषण, चित्रकला, निबंध व अन्य प्रतियोगिताओं में विजयी छात्र-छात्राओं को शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur