जनजातीय गौरव के प्रतीक थे बिरसा मुण्डा - श्रीमती गुड्डी बाई
शिक्षित समाज सुखी समाज - जिला पंचायत अध्यक्ष
गुटखा-पुड़िया के स्थान पर पोषक तत्वों का सेवन करें - श्री जायसवाल
महात्मा गांधी सेवा आश्रम में मनाई गई बिरसा मुंडा जयंती
-----
धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा ने न केवल आदिवासी समाज के लिए जल जंगल जमीन को लेकर अंग्रेजों से लंबा संघर्ष किया बल्कि समाज का गौरव कायम करने का महती कार्य भी किया। अंग्रेजी सरकार के विरुद्ध आंदोलन उलगुलान (महान विद्रोह) छेड़ दिया जिसका नारा था हमारा देश हमारा राज, अपने कार्यों के लिए आदिवासी समाज उन्हें धरती आबा यानि भगवान मानता है। उक्त उद्गार कैबीनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सहरिया विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी ने बिरसा मुण्डा की जयंती पर महात्मा गांधी सेवा आश्रम में आयोजित गरिमामय समारोह में व्यक्त किये।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी ने कहा कि नशा छोड़ने के साथ साथ हमें बच्चों की शिक्षा पर भी ध्यान देना चाहिए, क्योंकि शिक्षा के बिना जीवन अंधकारमय होता है यदि जीवन में विकास का प्रकाश लाना है तो बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल ने सुपोषण को बढावा देने का आव्हान करते हुए कहा कि गुटखा-पुड़िया का सेवन भी समाज के लिए बड़ी समस्या बन गया है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि तम्बाकूयुक्त उत्पादों के सेवन से मुक्ति के लिए जिला प्रशासन द्वारा चलाये ज रहे पोषण जोडो-पुडिया छोडो अभियान में सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर उन्होंने नशामुक्ति हेतु शपथ भी दिलवाई।
कार्यक्रम में श्री कैलाश पाराशर, श्री गंगाराम सहित एक दर्जन मुखियाओं महिलाओं युवाओं ने अपने विचार रखे, संचालन श्री जयसिंह जादौन ने किया आभार प्रदर्शन श्री रामप्रसाद गोरछिया ने किया।
कार्यक्रम में समाजसेवी श्री कैलाश पाराशर, श्री गंगाराम आदिवासी, अध्यक्ष एकता परिषद श्री जयसिंह जादौन, भाजपा मण्डल अध्यक्ष कराहल श्री हरनाथ देवरिया, श्री जयदीप तोमर, श्री सीताराम आदिवासी, श्री रामदयाल आदिवासी, श्री ब्रजमोहन, श्री जगदीश आदिवासी, श्री रामकुमार आदिवासी, श्री महावीर, श्री धारासिंह, श्रीमती कौशलया बाई, श्रीमती गीता बाई, श्री ओमप्रकाश, श्री विनोद मुंशी, श्री अजय, श्री हरविलास, श्री रामजी लाल पटेल, श्री लाखू सरपंच, श्री प्रकाश बडेरा, श्री राजेश, श्री अमृतलाल परत, श्री सुखलाल, श्री बाबा रामचरण, पहाड़ी बलवांट चंद्रवती, बहन गिरराज, श्री विनोद आदिवासी, श्री जगदीश सहित 40 गांव के मुखिया उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur